इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में विशेष अपील दाखिल, 3 सितंबर को होगी सुनवाई

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा/प्रयागराज:

इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस (वाद संख्या 17) को प्रतिनिधि वाद बनाए जाने के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई विशेष अपील पर अब 3 सितंबर को सुनवाई होगी।

इस अपील को सिविल वाद संख्या 7 के अधिवक्ताओं, अजय प्रताप सिंह और अनिल कुमार सिंह ने दायर किया है।

Also Read – आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर होगी चर्चा

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेज दिया है, ताकि एक नई पीठ का गठन किया जा सके।

इस विशेष अपील में वाद संख्या 17 को प्रतिनिधि वाद बनाए जाने के आदेश को चुनौती दी गई है, और इसकी सुनवाई का सभी को इंतजार है।

यह मामला श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में एक नया मोड़ लाता दिख रहा है, और अब देखना यह होगा कि 3 सितंबर को कोर्ट इस पर क्या फैसला लेती है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin
मनीष वर्मा
Follow Me

1 thought on “इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में विशेष अपील दाखिल, 3 सितंबर को होगी सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *