आगरा में राधाकृष्ण गुप्ता बने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा: १६ जुलाई ।

जिला मजिस्ट्रेट आगरा ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह आदेश मंगलवार, 15 जुलाई, 2025 को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर कार्यरत बसंत कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद जारी किया गया।

Also Read – थानाध्यक्ष सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की याचिका पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

बसंत कुमार गुप्ता ने 2017 में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का पद संभाला था और उन्होंने लगभग आठ वर्षों तक इस पद पर सेवा दी।

उनके सेवानिवृत्त होने के बाद, जिला मजिस्ट्रेट ने राधाकृष्ण गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने वर्तमान पद पर रहते हुए अगले आदेश तक या जब तक इस पद पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का कार्यभार संभालेंगे।

अपनी नई जिम्मेदारी पर राधाकृष्ण गुप्ता ने कहा कि वे न्याय संगत सभी कार्यों को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्हें डीजीसी (जिला शासकीय अधिवक्ता) की यह नई जिम्मेदारी मिलने पर अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *