समय परिवर्तन 1 मई से 30 जून तक रहेगा प्रभावी
आगरा १९ अप्रैल ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर स्थानीय न्याय प्रशासन ने 1 मई से 30 जून हेतु आगरा की अदालतो के समय को परिवर्तित करने के आदेश जारी किये।
मई एवं जून माह में ग्रीष्म काल के कारण अदालतों में न्यायिक कार्य का समय सुबह 7 बजें से दोपहर 1 बजें तक रहेगा।वहीँ कार्यालयों का समय सुबह 6.30 बजें से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।भोजनावकाश का समय 10.30 बजें से 11 बजें तक रहेगा।
अदालतों में समय के परिवर्तन का आदेश जनपद न्यायालय के अतिरिक्त रेलवे मजिस्ट्रेट, मुंसिफ फतेहाबाद, ग्राम न्यायालय किरावली, एत्मादपुर, खेरागढ़ एवं बाह में भी प्रभावी रहेगा।उक्त आदेश की सूचना न्याय प्रशासन नें समस्त बार एसोसिएशनो के पदाधिकारियों को प्रेषित की है ।
Attachment – Adobe Scan 19-Apr-2025 (1)
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)







