आगरा में 22 फरवरी को आयोजित होगा ‘मेगा विधिक सेवा शिविर’, जिला जज ने दिए त्वरित लाभ दिलाने के निर्देश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आगामी 22 फरवरी 2026 को जनपद में एक वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को दीवानी परिसर स्थित नवीन सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय संजय कुमार मलिक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

विभिन्न विभागों के समन्वय से सफल होगा आयोजन:

बैठक में जनपद के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल वर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित और सुलभ तरीके से पहुँचाना है।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिविर से पूर्व पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दिन उन्हें सीधे लाभान्वित किया जा सके।

स्वास्थ्य परीक्षण और जन-जागरूकता पर जोर

न्यायालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं कि शिविर के दौरान आमजन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगाया जाए।

प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) माननीय विनीता सिंह-I ने मीडिया जगत से अपील की है कि इस मेगा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में मौजूद रहे मुख्य न्यायिक अधिकारी:

* माननीय अमरजीत एवं माननीय मृदुल दुबे (अपर जिला जज)

* माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट)

* माननीय अचल प्रताप सिंह (विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट)

* माननीय विनीता सिंह-I (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)

इसके साथ ही बैठक में पुलिस प्रशासन, विकास विभाग, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, साइबर क्राइम, विद्युत, कृषि और पशुपालन समेत कई अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *