घटना के विरोध में वकीलो ने मनाया काला दिवस
काली पट्टी बांध वकील रहें न्यायिक कार्य से विरत
ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैय्या ने काला साफा बांध जताया विरोध
आगरा बार में संयुक्त सभा कर घटना पर जताया तीव्र आक्रोश
दीवानी चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकने का किया प्रयास
26 सितम्बर 2001 की घटना में सैकड़ो वकीलो के साथ न्यायिक अधिकारी भी हुये थे घायल
आगरा 26 सितंबर ।
26 सितम्बर 2001 को दीवानी परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा वकीलों पर कराये भीषण लाठी चार्ज की 23 वीं बरसी पर आगरा के वकीलों ने काला दिवस मना आक्रोश जताया।वकीलो ने काली पट्टी बांध न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दोपहर दो बजे करीब दीवानी चौराहे पर पहुंच पुतला दहन का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतला अपने कब्जें में कर लिया।
26 सितम्बर 2001 को हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिये आंदोलित वकीलों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कराये भीषण लाठी चार्ज के बाद का मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गयी थी।
Also Read – इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा झूठा अपराधिक मुक़दमा दर्ज़ कराना पति के साथ क्रूरता
26 सितम्बर 2001 की घटना वाले दिन आगरा बार एसोसियेशन के सभागार में हाईकोर्ट खंड पीठ की मांग कें समर्थन में वकीलों की मीटिंग चल रही थी । जिसमें आगरा के अतिरिक्त मथुरा, फिरोजाबाद आदि जनपदों से भी बड़ी संख्या में वकील शामिल होने आये थे।

उसी दौरान पुलिस एवं पी.ए.सी. कर्मियों ने एक साथ दीवानी के सभी गेट से प्रवेश करते हुए वकीलों पर भीषण लाठी चार्ज किया था। सैकड़ो वकीलों को उक्त घटना में गम्भीर चोटें आई थीं।
लाठीचार्ज की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि तत्कालीन जिला जज विजय शंकर वाजपेयी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी तक पुलिस के लाठी चार्ज में घायल हुये थे ।
Also Read – यह मानना कठिन कि पुलिस आरोपी को काबू नहीं कर सकी, यह एनकाउंटर नहीं हो सकता : बॉम्बे हाई कोर्ट
तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की फतेहाबाद स्थित सभा एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 सितम्बर 2001 की दीन दयाल धाम फरह में आयोजित सभा में वकीलो द्वारा हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिये किया गया विरोध प्रदर्शन लाठी चार्ज का कारण बना था। घटना के बाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जस्टिस गिरधर मालवीय की अध्यक्षता में आगरा न्यायिक आयोग का गठन किया था।

परन्तु उक्त भीषण लाठीचार्ज के दोषियो के विरुद्ध आज तक कोई कार्यवाही नहीँ हो सकी। वकील प्रति वर्ष आज के दिन काला दिवस मना घटना के बाबत विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं।
आज भी वकीलो की समस्त बार एसोसिएशनों ने आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में संयुक्त मीटिंग कर घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ता वरुण गौतम के नेतृत्व में दोपहर दो बजे करीब बड़ी संख्या में वकीलों ने गेट नम्बर दो स्थित दीवानी चौराहें पर जलूस के रूप में पहुंच पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकने का प्रयास किया।

जिसे जलाने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छीन लिया । वकीलो ने बांह पर काली पट्टी बांध जहां घटना का प्रतीकात्मक विरोध प्रकट किया।
वहीं ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह भैय्या काला साफा बांध दीवानी परिसर आ सभी के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर की नामांकन यात्रा की शुरुआत, यूजीसी रोलबैक और सामाजिक एकता का दिया संदेश - October 6, 2026
- ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य - October 6, 2026
- पॉक्सो एक्ट मामला: आरोपी की जमानत अदालत ने की मंजूर - October 6, 2026




