आगरा,१४ जुलाई।
चेक बाउंस के एक मामले में, कर्नाटक के शिमोगा स्थित मेसर्स नाडिग एंड ब्रदर्स के पार्टनर जगदीश एस. को आगरा की अदालत ने मुकदमे के विचारण के लिए तलब किया है।
क्या है मामला ?
यह मामला जवाहर नगर, खंदारी के मैसर्स पवन तनय ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर जितेंद्र सिंह ने अपने अधिवक्ता राहुल गुप्ता के माध्यम से दायर किया है।
जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि जगदीश एस. की फर्म ने 25 जून, 2024 को उनकी फर्म से 22 टन 915 किलोग्राम केमिकल खरीदा था, जिसकी कीमत ₹1,89,278/- थी।
आरोप है कि जगदीश एस. ने भुगतान नहीं किया, जिसके बाद जितेंद्र सिंह को दो बार शिमोगा, कर्नाटक जाना पड़ा। अंततः, आरोपी द्वारा दिया गया चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया।
अदालत ने वादी के परिवाद पर संज्ञान लेते हुए आरोपी जगदीश एस. को मुकदमे के विचारण के लिए अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- किरावली में ‘प्री मेगा शिविर’ का आयोजन: योजनाओं की मिली जानकारी, पुष्टाहार का हुआ वितरण - February 4, 2026
- किराये के विवाद में पथराव और मारपीट के आरोपी 30 साल बाद बरी - February 4, 2026
- मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी: चेक बाउंस होने पर आरोपी कोर्ट में तल - February 4, 2026








1 thought on “कर्नाटक का व्यवसायी चेक बाउंस मामले में आगरा कोर्ट में तलब”