आगरा 11 नवंबर ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर मामले में मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की ओर से अधिवक्ताओं द्वारा बहस की जाएगी ।
ज्ञातव्य है कि राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के विरुद्ध स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में एक वाद दायर किया है ।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश मामले में गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर विचार करने से किया इंकार

जिसमें उन्होंने कंगना रनौत द्वारा देश के करोड़ों किसानों का अपमान करने उन्हें हत्यारा बलात्कारी और उग्रवादी बताने तथा सन 2021 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को के अहिंसात्मक सिद्धांत का अपमान करने के विरुद्ध वाद दायर किया है।
जिसमें श्री शर्मा के बयानों के अलावा गवाह राजेंद्र गुप्ता धीरज एडवोकेट एवं अजय कुमार कर्दम का बयान विगत तिथि पर हो चुका है।
कोर्ट ने 12 नवंबर 2024 की तिथि वास्ते बहस नियत की थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin






