आगरा 17 अक्टूबर ।
दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपित पति, सास, ससुर एवं देवर को मुकदमे के विचारण हेतु सिविल जज जूनियर डिवीजन माननीय हर्षिता ने अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Also Read – अपहरण, दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट क़ा आरोपी बरी

मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती मनीषा तोमर पुत्री किशोर सिंह तोमर निवासी बरौली गूजर, थानां डौकी, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता राजेश यादव के माध्यम से अदालत में परिवाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसकी शादी 4 नवम्बर 22 को कुलदीपसिंह पुत्र राम गोपाल सिंह जादोंन निवासी बुद्ध विहार,अलवर राजस्थान के साथ हुई थी।
Also Read – घर में घुस मारपीट एवं अन्य आरोप में जमानत स्वीकृत
वादनी के अनुसार दहेज से सन्तुष्ट नहीँ होने के कारण उसका पति कुलदीपसिंह, सास श्रीमती राधा रानी, ससुर रामगोपाल सिंह जादोंन, देवर संदीप सिंह वादनी को उत्पीड़ित कर कार एवं 5 लाख रुपये की मांग करते थे।
मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ससुरालीजनों द्वारा 10 नवम्बर 22 को वादनी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
वादनी द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर संज्ञान लें सिविल जज जूनियर डिवीजन माननीय हर्षिता ने मुकदमे के विचारण हेतु आरोपी ससुरालीजनों को अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







