आगरा: १० जून ।
लंबे समय से चली आ रही आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता एक बार फिर सड़कों पर उतर रहे हैं। हाईकोर्ट संघर्ष समिति के बैनर तले 12 जून 2025 को एमजी रोड पर एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पर दबाव बनाना है।
रैली का रूट और उद्देश्य:
हाईकोर्ट एक्शन कमेटी के संयोजक मनीष सिंह, चेयरमैन अनूप शर्मा, और सचिव मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक रैली 12 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर 1 से शुरू होगी। इसे वरिष्ठ अधिवक्ता और संघर्ष समिति के संरक्षक झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रैली दीवानी के गेट नंबर 1 से शाह मार्केट, सूरसदन होते हुए संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। यहां अधिवक्ता जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस रैली को अधिवक्ता आंदोलन का आगाज मान रहे हैं।
अधिवक्ताओं की मुख्य मांगें:
अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करना है। उनका तर्क है कि इस रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ खंडपीठ में 18 जिलों का पुनर्समायोजन किया गया और उत्तराखंड में भी न्यायिक कार्य का विस्तार किया गया। इसके बावजूद, केंद्र और प्रदेश सरकार की शिथिलता और जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति की कमी के कारण आगरा में अब तक हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापित नहीं हो सकी है।
एक्शन समिति के प्रवक्ता अधर कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी अधिवक्ताओं की मांग है कि प्रदेश और केंद्र सरकार तत्काल आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की घोषणा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे।
रैली में शामिल होने की अपील:
वरिष्ठ अधिवक्ता चौ. हरदयाल सिंह, वीरेंद्र फौजदार, अरुण पचौरी, राजीव अग्रवाल, नितिन शर्मा, गगन शर्मा, अनूप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा, श्री तिवारी, कृपाल वर्मा, केशव वाशिष्ट, संदीप शर्मा, चौ. सत्यपाल बाहर, लोकेश चौधरी, चौ. नेत्रपाल, कर्मवीर सिकरवार, आमिर खान, आमीन बान, आबिद खान, जयपाल, रश्मी अग्रवाल, लोकेश शर्मा, गगन शर्मा, चंद्रपाल, सिक्किम निमेष, अजित वर्मा, जिनेंद्र सिंह, अरविंद्र गौतम, डी.एस. यादव, बनी सिंह, शांति शर्मा, करन चौधरी, रूप किशोर सहगल आदि ने समस्त अधिवक्ताओं से इस बाइक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







