इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर सुनवाई

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा/प्रयागराज: ७ जुलाई ।

माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।

जैनब फातिमा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई और गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू ) को चुनौती दी है।

Also Read – उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

जैनब फातिमा उमेश पाल हत्याकांड में एक फरार आरोपी है। यह हत्याकांड 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय इलाके में हुआ था।

हत्याकांड के बाद से जैनब फातिमा फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार की एकल पीठ में होगी। इस याचिका पर आज होने वाली सुनवाई को लेकर भी सबकी निगाहें बनी हुई हैं।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin
मनीष वर्मा
Follow Me

1 thought on “इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *