आगरा अदालत में चल रहे तेजोमहालय केस की सुनवाई टली, अगली तारीख 19 दिसंबर

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट से जुड़े चर्चित तेजोमहालय केस (केस संख्या-197/2024, श्री भगवान श्री तेजोमहादेव@तेजोलिंग महादेव आदि बनाम सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार आदि) की सुनवाई आज (गुरुवार, 27 नवंबर 2025) टल गई।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के अवकाश पर होने के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी।

Also Read – 13 दिसंबर को आगरा में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन; सचिव DLSA ने की समीक्षा बैठक

न्यायालय ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तारीख नियत की है।

अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि केस में कामरेड भजनलाल को विपक्षी बनाने हेतु दिए गए सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) के आदेश 1 नियम 10 के प्रार्थना पत्र पर बहस पूरी हो चुकी है, जिस पर न्यायालय द्वारा आदेश आना अभी शेष है।

यह महत्वपूर्ण आदेश अब अगली सुनवाई यानी 19 दिसंबर को आने की संभावना है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “आगरा अदालत में चल रहे तेजोमहालय केस की सुनवाई टली, अगली तारीख 19 दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *