6 जनवरी 2025 के लिये हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
साकेत विद्यापीठ इंटर कालेज साकेत कॉलोनी से जुड़ा हैं प्रकरण
प्रबंधन विवाद में हाईकोर्ट ने किया तलब
आगरा /प्रयागराज 03 दिसम्बर ।
साकेत विद्यापीठ इंटर कालेज, साकेत कॉलोनी के विवाद में हाईकोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा को अवमानना के मामलेंमें नोटिस जारी कर 6 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिये हैं ।
Also Read – आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने इंश्योरेंस कंपनी से नौ लाख रुपये का चेक वादी को दिलाया

मामले के अनुसार प्रकाश नरायन द्वारा वर्ष 2022 में हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत करने पर हाईकोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पारित आदेश 24 अगस्त 2022 के आदेश पर रोक लगाते हुये 1 दिसम्बर 2022 को प्रकाश नरायन को प्रबंधक के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान की थीं।
Also Read – फतेहपुर सीकरी प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चार को दो वर्ष कैद और दो लाख का जुर्माना की सज़ा
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विपक्षी गण के पक्ष में आदेश पारित करने पर प्रकाश नरायन द्वारा उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर हाईकोर्ट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 6 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट में तलब कर स्पष्टीकरण के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







