आगरा, 15 मई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा जनपद के लॉ कॉलेजों के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय संजय कुमार मलिक के आदेश के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के सचिव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय डॉ० दिव्यानन्द द्विवेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत, जनपद आगरा के समस्त लॉ कॉलेजों के विधि छात्रों से इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2025 है।इच्छुक विधि छात्र अपना आवेदन पत्र अपने कॉलेज के विभागाध्यक्ष से अनुमोदित कराकर निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-मेल (dcagr@allahabadhighcourt.in), पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
Attachment – summer internship program notification
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







