आगरा, 16 जून, 2025
हाईकोर्ट खंड पीठ स्थापना संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें संयोजक अरुण कुमार सोलंकी, संगठन महासचिव देवेंद्र सिंह धाकरे, आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद कुमार शुक्ला और अंबेडकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोनी शामिल थे, ने केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (भारतीय जनता पार्टी) से आगरा में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री बघेल को अवगत कराया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1981 में राज्यों में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने के लिए जसवंत सिंह आयोग का गठन किया गया था। आयोग ने 1984 में आगरा में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी, लेकिन आज तक यह बेंच स्थापित नहीं हो पाई है।

मंत्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में विधि मंत्री से बात करेंगे। विधि मंत्री ने संयोजक अरुण कुमार सोलंकी के नेतृत्व में आगरा के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है।
इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल ने आगरा से राज्यसभा सांसद नवीन जैन से मुलाकात की और उनसे आगरा में हाईकोर्ट खंड पीठ स्थापित करवाने में सहयोग करने का अनुरोध किया ।
इस प्रतिनिधिमंडल में शैलेंद्र रावत, ब्रजराज सिंह परमार, सर्वेश कुलश्रेष्ठ, प्रोफेसर अरविंद मिश्रा और वीरेंद्र फौजदार सहित कई अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







