कंगना रनौत के मामले में कल आ सकता है अदालत का फैसला

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा ।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर एक पुनरीक्षण (रिवीजन) याचिका पर विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए माननीय लोकेश कुमार की अदालत में मंगलवार को फैसला सुनाया जा सकता है।

यह मामला 20 सितंबर को अदालत में मौखिक बहस के लिए आया था, जहां वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश की थीं।

Also Read – फर्जी प्रार्थना पत्र दाखिल करने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी

इससे पहले, दोनों पक्षों ने अपनी लिखित बहस अदालत में जमा कराई थी।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए मंगलवार की तारीख तय की थी। इस मामले पर अब सबकी नजरें टिकी हैं कि अदालत क्या फैसला सुनाती है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *