डकैती की योजना और अवैध शस्त्र मामले में दो सगे भाइयों की जमानत निरस्त

आगरा जनपद के थाना डौकी क्षेत्र में डकैती की योजना बनाने, लूट के माल की बरामदगी और अवैध शस्त्र रखने के गंभीर आरोपों में घिरे दो सगे भाइयों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे -1) माननीय पुष्कर उपाध्याय ने आरोपियों के आपराधिक कृत्य और बरामदगी की […]

Continue Reading

मकान बेचने के नाम पर 43 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

आगरा। मकान बेचने का झांसा देकर एक महिला और उसकी बहनों से 43 लाख रुपये हड़पने के गंभीर मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम ) माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने आरोपी पति-पत्नी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थानाध्यक्ष सिकंदरा को दिए हैं। विश्वास […]

Continue Reading

आख़िर 27 साल बाद मिला ‘न्याय’, साक्ष्यों के अभाव में फर्जी परमिट गिरोह के तीन आरोपी बरी

आगरा। वाहनों के फर्जी परमिट और सरकारी मुहरों के साथ पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को 27 वर्ष लंबे चले विचारण के बाद साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 (एसीजेएम ) माननीय कन्हैया जी ने पुलिस की घोर लापरवाही और गवाहों के न्यायालय में उपस्थित न होने […]

Continue Reading

आगरा बार एसोसिएशन मनाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिला अधिवक्ताओं का होगा सम्मान

आगरा। आगरा बार एसोसिएशन द्वारा आगामी 9 मार्च 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 3 यह निर्णय कार्यकारिणी की गत बैठक (17 फरवरी 2026) में लिए गए प्रस्ताव के अनुपालन में लिया गया है। कार्यक्रम का विवरण: * तिथि: 9 मार्च 2026 * समय: […]

Continue Reading

14 मार्च को आगरा में सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सचिव ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

आगरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आगामी 14 मार्च 2026 को जनपद में विशाल ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने और वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) […]

Continue Reading

आगरा अदालत ने दिया फैक्ट्री मालिक और कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

आगरा। सिकंदरा स्थित एक फैक्ट्री से लापता हुए युवक का शव नाले में मिलने के मामले में, न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम ) माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने थाना सिकंदरा पुलिस को फैक्ट्री मालिक और तीन कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने […]

Continue Reading

आगरा की अदालत ने की कार चोरी के आरोपी अकबर अली की अग्रिम जमानत मंजूर

आगरा। अमानत में खयानत और कार चोरी के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अपर जिला जज (एडीजे -1) माननीय पुष्कर उपाध्याय ने मामले के आरोपी अकबर अली की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उसकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं। क्या था मामला ? अयोध्या निवासी […]

Continue Reading

आगरा की अदालत ने दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से पति व सास को किया बरी

आगरा। दहेज उत्पीड़न और विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने के एक गंभीर मामले में न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में बड़ा निर्णय सुनाया है। अपर जिला जज (एडीजे -19) माननीय लोकेश कुमार ने आरोपी पति अयाज उर्फ गुड्डू और सास श्रीमती जुबेदा को सभी आरोपों से दोषमुक्त करते हुए बरी करने के आदेश […]

Continue Reading

अदालती सख्ती: लूट के बरामद नोटों की सील खोलने पर एडीजे-12 ने थानाध्यक्ष एत्मादपुर आगरा को किया तलब

आगरा। लूट के मामले में बरामद लाखों रुपयों की सील खुली होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर जिला जज (एडीजे -12) माननीय महेंद्र कुमार ने इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष एत्मादपुर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया है। क्या है पूरा […]

Continue Reading

आगरा अदालत में चल रहा कंगना रनौत प्रकरण: बहस के लिए फिर मांगा समय, कोर्ट ने 16 मार्च की तिथि की नियत

आगरा। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को एक बार फिर न्यायालय में बहस नहीं हो सकी। प्रतिपक्षी (कंगना रनौत) की अधिवक्ता द्वारा समय मांगे जाने पर न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की है। साथ ही, कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगली तिथि […]

Continue Reading