आगरा।
एसीजेएम प्रथम कोर्ट ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति, जेठ, सास, ससुर और जिठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
यह मामला तब सामने आया जब महिला ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, उसकी शादी 1 मार्च, 2021 को धौलपुर निवासी मोहम्मद सलमान से हुई थी।
शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले, जिसमें पति मोहम्मद सलमान, ससुर अब्दुल सलाम, सास नगीना, जेठ मोहम्मद नईम और जिठानी फरीदा शामिल हैं, 11 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
Also Read – दहेज हत्या मामले में पति और भांजा सबूतों के अभाव में बरी
महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ मोहम्मद नईम उस पर बुरी नजर रखता था और 29 मई, 2024 को उसने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसका पति भी उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करता था।
शिकायत में कहा गया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 1 जून, 2024 को ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
एसीजेएम प्रथम ने महिला के वकील हैदर अली की दलीलें सुनने के बाद जगदीशपुरा थानाध्यक्ष को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




