आगरा 19 मार्च ।
पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य धारा में आरोपित उस्मान पुत्र पप्पू एवं श्रीमती विल्किश निवासी गण मोहल्ला शेखान थाना एत्मादपुर, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर स्पेशल सीजेएम माननीय विनीता सिंह ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना एत्मादपुर में दर्ज मामले के अनुसार पुलिस द्वारा मोहल्ला शेखान मे खुले मे मांस बेचने पर पशु क्रूरता अधिनियम एवं अन्य धारा में आरोपी उस्मान एवं महिला अभियुक्ता श्रीमती विल्किश सहित 18 आरोपियों को हिरासत में लें 17 मार्च 25 को मुकदमा दर्ज किया था।
Also Read – व्यवसायी को डेढ़ लाख का बोगस चैक देने का आरोपी अदालत में तलब

आरोपियों द्वारा कार्यवाही का विरोध करने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलानें को विवश होना पड़ा था। आरोपियों के घर से भारी मात्रा में मांस, चर्बी तराजू, छुरे, कुल्हाड़ी आदि बरामद हुये थे।
स्पेशल सीजेएम ने आरोपियो के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय आहूजा एवं साजिद अहमद के तर्क पर आरोपियों की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







