आगरा: १२ अगस्त ।
ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन ने नए वकीलों और विधि छात्रों के लिए सदस्यता हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह निर्णय 5 अगस्त 2025 को हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है।
जो विधि छात्र अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर चुके हैं और जिनके पास रजिस्ट्रेशन/सीओपी नंबर है, वे सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में उन्हें एक अंडरटेकिंग भी जमा करनी होगी।
Also Read – पंजीकृत पोस्ट करने पर ऑफलाइन सॉफ्टवेयर से सरकारी राजस्व को नुकसान, सरकार से विचार का आग्रह

आवेदन करने के लिए सदस्यता शुल्क 1100 रुपये और परिचय पत्र व आईडी कार्ड के लिए 250 रुपये जमा करने होंगे। पुराने सदस्य जो अपना परिचय पत्र और आईडी कार्ड फिर से बनवाना चाहते हैं, उनके लिए भी यही शुल्क रहेगा।
आवेदन पत्र और आईडी कार्ड फॉर्म 8 अगस्त 2025 से संयुक्त सचिव अमित पाराशर के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







