आगरा /प्रयागराज 13 दिसंबर ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अजित कुमार सहायक कलेक्टर मछलीशहर व जिला कलेक्टर जौनपुर को 20 दिसंबर को तलब किया है।
कोर्ट ने सहायक कलेक्टर के समय चल रही राजस्व संहिता की धारा 67 की कार्यवाही रद्द कर दी थी। इसके बावजूद सहायक कलेक्टर व राजस्व अधिकारियों ने विवादित खेत में खड़ी फसल कुर्क कर नीलामी कर दी। जिसपर यह अवमानना याचिका दायर की गई है।
Also Read – अधिवक्ता परिषद ब्रज की दो दिवसीय बैठक शनिवार से

यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने अमारा गांव के निवासी हरिवंश की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता कमलाकांत मिश्र को सुनकर दिया है।
कोर्ट ने सहायक कलेक्टर को नोटिस जारी की है और सहायक कलेक्टर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को हाजिर होने का निर्देश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगाई रोक - October 2, 2026
- बालिग को जीवनसाथी चुनने और अपनी पसंद से रहने का मौलिक अधिकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट - October 2, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन पर एकल पीठ की टिप्पणी: 10 वर्षों में सिर्फ 16 फुल कोर्ट बैठकें, जजों की राय दर्ज न होने पर जताई चिंता - October 2, 2026




