वादनी के 26 वर्षीय पति की दुर्घटना में हो गयी थीं दर्दनाक मौत
वादनी भी दुर्घटना में हुई थी गम्भीर रूप से घायल
आगरा 09 जनवरी ।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कें पीठासीन अधिकारी माननीय नरेंद्र कुमार पांडेय ने द न्यू इंडिया इंश्योरेंस से वादनी को मय ब्याज 66 लाख रुपये दिलाने के आदेश दिये है ।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती रुचि निवासनी कचहरी घाट आगरा अपने पति विवेक जैन उर्फ बिट्टू के साथ घूमने गयी थी। आगरा बरेली मार्ग पर ट्रक चालक तस्लीम नें तेजी एवं लापरवाही से ट्रक चला कर वादनी कि गाड़ी में टक्कर मार दी थी ।

जिससें वादनी के पति की मृत्यु हो गई एवं वादनी गम्भीर रूप से घायल हो गयी । मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कें पीठासीन अधिकारी माननीय नरेन्द्र कुमार पांडेय ने द न्यू इंडिया इंश्योरेंस से मय ब्याज वादनी को 66 लाख रुपये दिलाने के आदेश दिये।
वादनी की तरफ से पैरवी अधिवक्ता राजेश सिंघल, राघव सिंघल एवं जीपी सिंह द्वारा की गई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







