आगरा 22 अक्टूबर ।
अश्लील हरकत एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित गौरव पुत्र राकेश निवासी नगला नीम, सेमरा, थाना खंदौली जिला आगरा को दोषी पाते हुये विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय परवेज अख्तर ने तीन वर्ष कैद एवं 5 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है ।
Also Read – आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता डोंगर सहाय शर्मा को अपनो ने किया असहाय

थाना खंदौली में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा ने थाने पर तहरीर दें आरोप लगाया कि 22 अगस्त 2010 की रात्रि 8 बजे वादी की अव्यस्यक बहन अपनी छोटी बहन के साथ शौच हेतु खेत की तरफ गई थी।
रास्ते मे आरोपी ने वादी की बहन को पीछे से पकड़ नीचे गिरा लिया। दोनों बहनों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया नोएडा सांसद डॉ महेश शर्मा को नोटिस, जवाब दाखिल करने का समय
अभियोजन की तरफ से वादी, पीड़िता सहित पांच गवाह अदालत में पेश किये गये।
अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुये उसे तीन वर्ष कैद एवं पांच हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026







