कोर्ट ने सीएमओ से मांगा जवाब कि किन कारणों से वह कर रहे है कोर्ट के आदेशों की अवहेलना ?
आगरा 29 अक्टूबर ।
बार-बार सीजेएम कोर्ट द्वारा नोटिस भेजने के बावजूद भी आगरा के सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर नंदन सिंह, महिला डॉक्टर भाग्यश्री, लिपिक मनीष निगम, अपर निदेशक डॉ चंद्रशेखर, सुशील पांडे लिपिक अपर निदेशक कार्यालय के कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष न रखने पर सीजीएम आगरा माननीय अचल प्रताप सिंह ने उक्त चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर कहा है कि उक्त अधिकारी गण बताएं कि किन कारणों से न्यायालय के आदेशों की अबहेलना की जा रही है ।
Also Read – गाजियाबाद पुलिस ने जिला अदालत में वकीलों पर किया लाठी चार्ज

कोर्ट ने दिनांक 14 नवंबर 2024 की तिथि वास्ते जवाब प्रस्तुत करने की नियत की है ।
आगरा के अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता धीरज ने उक्त अधिकारियों के विरुद्ध कोर्ट में मारपीट करने, अपमानित तथा जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओ मे एक वाद प्रस्तुत किया है ।
Also Read – गाजियाबाद कोर्ट प्रकरण में बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने किया अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान ….
जिसमें कोर्ट द्वारा कई बार उक्त चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस भेजे गए लेकिन बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद भी उक्त चिकित्सा अधिकारी ना तो कोर्ट में हाजिर हुए और ना ही उन्होंने कोई अपना जवाब प्रस्तुत किया है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







