अधिवक्ताओं को संवैधानिक अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों पर भी देना होगा ज़ोर :मा.संजय कुमार मालिक

न्यायालय मुख्य सुर्खियां
आगरा में संविधान दिवस और अधिवक्ता दिवस पर हुआ एक विचार गोष्ठी का आयोजन

आगरा।

शुक्रवार दिनांक 05.12.25 को अधिवक्ता परिषद आगरा द्वारा आगरा बार के सभागार में संविधान दिवस और अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्त्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मालिक रहे। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए संविधान दिवस और अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने अधिवक्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन पर ज़ोर दिया।इस गोष्ठी में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश पालक अधिकारी अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ और ज्ञानेश चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर ‘स्व’ का बोध कराते हुए सभी अधिवक्ताओं से शपथ लेने का आग्रह किया।

Also Read – अभियोजन पक्ष की कमजोर पैरवी के कारण जमानत पर रिहा हुआ लूट का आरोपी आरिफ उर्फ समीर उर्फ पप्पी

संविधान निर्माण में आगरा के अधिवक्ताओं की भूमिका:

अधिवक्ता विजय पाल सिंह चौहान ने संविधान सभा में जसपात राय कपूर और बाबू राम चन्द्र गुप्ता एडवोकेट की भूमिका के बारे में बताया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद के चुनाव में आगरा के अधिवक्ता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

इससे पूर्व मंचासीन मुख्य अतिथि जिला जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मालिक, अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ जी, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेश कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रवीण रावत और आगरा बार के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार का स्वागत फूलमाला व शॉल ओढ़ाकर किया गया।

Also Read – धर्मांतरण पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धर्म बदलने वाले SC/ST को आरक्षण का लाभ नही

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

गोष्ठी के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार वार्ष्णेय एडवोकेट की सूचनानुसार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता गण राजेश कुलश्रेष्ठ (पूर्व प्रदेश मंत्री), राधाकिशन गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, श्रीमती मंजु द्विवेदी, बसंत गुप्ता, सुभाष गिरी, ओम प्रकाश गुप्ता, शिशुपाल सिंह कसाना, पवन दिवाकर, हेमेन्द्र शर्मा, पाल सिंह राठौर, शिवकान्त शर्मा, लक्ष्मी लवानिया, अभिनव दुबे, विवेक वार्ष्णेय, अनुराग शर्मा, गौरव जैन, कुलदीप दीक्षित, विनोद शुक्ला, देवेंद्र धाकरे, सत्य प्रकाश सिंह, विजय सिंह, विजय गुप्ता, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप कुमार दुबे ने किया। अंत में अध्यक्ष प्रवीण रावत जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “अधिवक्ताओं को संवैधानिक अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों पर भी देना होगा ज़ोर :मा.संजय कुमार मालिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *