आगरा:
माननीय उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों का पालन करते हुए और जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), आगरा में ‘बाल कार्निवाल’ और बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस उत्सव में विभिन्न मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, लोकगीत, महान लेखकों पर लेख प्रतियोगिता, और खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राजेन्द्र प्रसाद, प्रभारी जनपद न्यायाधीश, अपर जिला जज, आगरा द्वारा की गई। इस अवसर पर माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, अपर जिला अधिकारी यमुनाधर चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार सोनी, तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, आगरा के प्रभारी अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
किशोरों का मनमोहक प्रदर्शन:
संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने बाल दिवस को अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। उन्होंने ‘बाल कार्निवाल’ के अवसर पर मनमोहक नाटक और नृत्य सहित कई बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

पुरस्कार वितरण और प्रेरणा:
शिविर के समापन पर, कार्यक्रम में भाग लेने वाले किशोरों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज प्रथम, माननीय राजेन्द्र प्रसाद ने किशोरों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार का निवेदन:
इसके अतिरिक्त माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का विनम्र निवेदन किया, ताकि आम जनता इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठा सके।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- किरावली में ‘प्री मेगा शिविर’ का आयोजन: योजनाओं की मिली जानकारी, पुष्टाहार का हुआ वितरण - February 4, 2026
- किराये के विवाद में पथराव और मारपीट के आरोपी 30 साल बाद बरी - February 4, 2026
- मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी: चेक बाउंस होने पर आरोपी कोर्ट में तल - February 4, 2026








1 thought on “आगरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह में हुआ ‘बाल कार्निवाल’ और बाल दिवस का रंगारंग आयोजन”