आगरा:
वैदिक सूत्रम संस्था के चेयरमैन, ज्योतिषी पंडित प्रमोद गौतम ने पितृ पक्ष की त्रयोदशी तिथि, 19 सितंबर 2025 को अपनी पूज्य माता और संस्थापिका श्रीमती दिनेशवती गौतम की पुण्यतिथि पर जिला न्यायालय परिसर में ‘दीवानी अन्न सेवा’ का आयोजन किया। यह सेवा उनकी माता की स्मृति में पूरी तरह से निःशुल्क थी।
पंडित गौतम ने मीडिया को बताया कि यह पहल उनकी माता की समाज सेवा के प्रति समर्पण को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अन्न सेवा में छोले, भटूरे, चावल, सूजी का हलवा और मिर्च का अचार परोसा गया।
दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चली इस सेवा का लाभ 300 से अधिक लोगों ने उठाया, जिसमें जिला न्यायालय के वकील, न्यायिक कर्मचारी ,वादकारी और जरूरतमंद लोग शामिल थे।
Also Read – कंगना रनौत के मामले में कल आगरा एमपी एमएलए अदालत में होगी बहस

दीवानी अदालत में ₹5 में ‘अन्न सेवा’:
पंडित गौतम ने यह भी बताया कि आगरा की दीवानी अदालत में 1 सितंबर 2025 से एक और अनोखी पहल ‘अन्न सेवा’ चल रही है। यह सेवा दिवंगत श्री प्रीतम चंद जैन की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश कुमारी जैन की प्रेरणा से शुरू हुई है।
इसे सफल बनाने में उनके बेटे और वरिष्ठ पत्रकार-अधिवक्ता विवेक कुमार जैन की अहम भूमिका रही है।
Also Read – अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बरी, पीड़िता और वादी अपने बयान से पलटे

इस सेवा में प्रसादम संस्था, ओसवाल फाउंडेशन और नवकार फाउंडेशन का भी विशेष योगदान है। यह सेवा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक दीवानी परिसर के गेट नंबर चार स्थित विमल कॉम्प्लेक्स में चलती है।
इसमें प्रतिदिन लगभग 250 से 300 लोग भोजन करते हैं, जिसमें वकील, न्यायिक कर्मचारी, वादकारी और आम जनता शामिल हैं।
इस सेवा का सुविधा शुल्क सिर्फ ₹5 रखा गया है। यह ‘अन्न सेवा’ न्याय की चौखट पर मानवता और सहयोग का संदेश दे रही है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin

- आगरा में मां की निर्मम हत्या के आरोपी पुत्र को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा - October 25, 2025
- आगरा अदालत में गवाही के लिए हाजिर न होने पर विवेचक पुलिस उपनिरीक्षक का वेतन रोकने का आदेश - October 25, 2025
- 25 साल बाद फिरौती हेतु अपहरण के 6 आरोपी बरी, अपहृत ने नकारी गवाही - October 25, 2025






