आगरा 21 मार्च ।
दीवानी कचहरी में आज शुक्रवार को सीता नगर रामबाग निवासी शिवाकांत राठौर को हार्ट अटैक आने पर यूपी एसएसएफ के जवान राहुलसारस्वत द्वारा सीपीआर देकर जान बचाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए अधिवक्ताओं ने जवान का सम्मान करने का निर्णय लिया है। इस बाबत राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई।
जिसमें यूपी एसएसएफ के जवान द्वारा सराहनीय कार्य करने की भूरि प्रशंसा की गई और ऐसे जवान को अधिवक्ताओं द्वारा शीघ्र ही सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से बार के महासचिव राजेंद्र गुप्ता धीरज, सत्य प्रकाश सक्सेना, बी एस फौजदार, राकेश नौहवार, पवन कुमार गौतम, ओ पी वर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, अशोक कोटिया, राजा बाबू शर्मा, राम भाई शर्मा, रतिराम, चंद्रभान निर्मल, गोविंद बघेल आदि ने सुरक्षा बल के जवान की प्रशंसा करते हुए सम्मान करने का निर्णय लिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




