आगरा 20 फ़रवरी ।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के श्रीकृष्ण विग्रह केस संख्या-659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि की सुनवाई लघुवाद न्यायालय माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव आगरा की अदालत में हुई।
दौरान सुनवाई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिवक्ता विवेक कुमार ने न्यायालय को बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम (विशेष उपबंध) 1991 की याचिका की सुनवाई 1 अप्रैल को होगी।जिस कारण जामा मस्जिद की सीढ़ियों के वैज्ञानिक सर्वे पर चल रही सुनवाई को अगली तिथि तक स्थगित रहेगी।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने वादी संख्या 1 श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान के वाद मित्र कौशल किशोर को प्रतिस्थापित करने हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कौशल किशोर ने प्रभु श्रीकृष्ण विग्रह का एक केस अलग डाल लिया है ।
लिहाजा उपरोक्त केस में श्रीकृष्ण लला के हितों की रक्षा नहीं कर रहे है । अतः उन्हें प्रतिस्थापित करने का एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसकी सुनवाई अगली तिथि को होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







