आगरा 18 नवंबर ।
चोरी एवं अन्य आरोप में आरोपित दम्पत्ति जितेंद्र पाल सिंह एवं उसकी पत्नी श्रीमती रितिका निवासी गण ट्रांस यमुना कॉलोनी, थाना एत्माद्दोला जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर एडीजें 5 माननीय मृदुल दुबे ने रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – पिता, पुत्र एवं पत्नी के विरुद्ध फाइनेंस कंपनी से 21 लाख की ठगी के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा

थाना एत्माद्दोला में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा ने आरोपी दंपत्ति के विरुद्ध दुकान का ताला तोड़ कंप्यूटर, टेबिल, प्रिंटर, कुर्सी जमीन का मूल बैनामा चुराने का आरोप लगा उनसे शिकायत की जिस पर आरोपी दंपत्ति एवं उनके पुत्र गण नें दुकान को अपनी बताते हुए वादी से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
Also Read – लूट एवं अन्य धारा के आरोपी दरोगा पुत्र एवं अन्य के विरुद्ध परिवाद दर्ज
अदालत ने आरोपियो के अधिवक्ता राजकुमार कुशवाह के तर्क पर आरोपियो की अग्रिम जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का सहारा समूह की कंपनियों पर सख्त रुख: निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाने का आदेश - July 1, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026




