आगरा न्यायिक समिति ने किया राजकीय बाल गृहों का भौतिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के दिए कड़े निर्देश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला स्तर आश्रय गृह निरीक्षण समिति द्वारा आज आगरा स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय बाल गृह (शिशु) का सघन भौतिक निरीक्षण किया गया।

इस न्यायिक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थानों में आवासित किशोरों और बच्चों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं एवं उनके कानूनी अधिकारों की जमीनी हकीकत का जायजा लेना था।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण समिति की अध्यक्षता अपर जिला जज माननीय संगीता कुमारी द्वारा की गई। उनके साथ समिति के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अपर जिला जज माननीय विराट कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज माननीय यशवंत सरोज, अपर जिला जज माननीय लोकेश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय विनीता सिंह तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक समिति ने बच्चों व किशोरों के रहन-सहन, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

 

इस अवसर पर संस्थान के अधीक्षक भी मौजूद रहे, जिनसे समिति ने उपलब्ध सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की और आवश्यक जानकारियां दर्ज कीं।

न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों और किशोरों के सर्वोत्तम हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।

समिति द्वारा संस्थान प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और व्यवस्थाओं को पूरी तरह से प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखा जाए, ताकि बाल गृहों में रहने वाले बच्चों का उचित शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “आगरा न्यायिक समिति ने किया राजकीय बाल गृहों का भौतिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के दिए कड़े निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *