द एडवोकेट्स एसोसिएशन आगरा ने मनाया अधिवक्ता विरासत कार्यक्रम

न्यायालय मुख्य सुर्खियां
अधिवक्ताओं की विरासत को बचाने का किया आव्हान

आगरा 03 दिसम्बर ।

द एडवोकेट एसोसिएशन आगरा द्वारा पूर्व वर्षों की भांति अधिवक्ता दिवस के शुभ अवसर पर “अधिवक्ता विरासत” का कार्यक्रम यूथ हॉस्टल संजय प्लेस आगरा आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य / पूर्व सचिव अकंज मिश्रा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील अग्रवालसंचालन महामंत्री विजय वर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया संस्था के संरक्षक अरूण पचौरी द्वारा वरिष्ठ व नेतृत्व कौशल में निपुण अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि अकंज मिश्रा द्वारा इस अवसर पर नये कानून की पुस्तक बी०एन०एस०/ बी०एन०एस०एस० वितरित की गयी ।

हृदेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट द्वारा बताया गया कि बार कांउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संस्था के नये अधिवक्ताओं को 5-5 हजार रू/ के चैक अनुदान राशि के रूप में अकंज मिश्रा जी द्वारा प्राप्त करवाये गये थे तथा पूर्व में भी 100 अधिवक्ताओं के लिए बी०एन०एस०/ बी०एन०एस०एस० वितरित की गयी थी । विजय वर्मा द्वारा अधिवक्ताओं को कानून व न्याय के कानून की पुस्तक वितरित बीच सेतु का काम करने में अहम भूमिका बताते हुए अपना वक्तव्य दिया ।

Also Read – आगरा बार एसोसिएशन ने मनाया अधिवक्ता दिवस, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित

संजीव अग्रवाल एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता केवल कानून के रक्षक ही नहीं बल्कि समाज सुधारक का भी काम करते है । अपने कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुऐ उन्होंने कहा कि आज समाज के अपनी विसारत को लेकर तस्वीर बनी है वह अधिवक्ताओं के प्रति उचित नहीं है। उस पर भी हम अधिवक्ताओं को कार्य करने की आवश्यकता है।

अपने व्यवहार व आचरण के माध्यम से व अपनी योग्यता व वाकपटुता के आधार पर ही हम अधिवक्तागण अपनी विरासत को उत्कृष्ट बनाये रखने में कामयाब होगें ।

Also Read – न्यायालय की अवमानना के आरोप में आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक इलाहाबाद हाईकोर्ट में तलब

मंच पर संरक्षक अरूण पचौरी, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव विजय वर्मा, ड्राफ्टिंग कमेटी के हृदेश कुलश्रेष्ठ, अनुशासन समिति के संजीव अग्रवाल व मुख्य अतिथि अकंज मिश्रा सदस्य बार काउंन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश रहे, तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय चौधरी, नितिन शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, दुर्गविजय सिंह भैया, भारत सिंह, अनूप कुमार, विनोद कुमार, संजय ठाकुर, विक्रम सिंह, अचल कुमार, वीनेश कुमार सोनी, गौरव सिंह, प्रेमपाल, विनय शांत, अजीत सिंह, सुहैल अली, भूपेन्द्र, युवराज सिंह व सैकडो अधिवक्ता उपस्थित रहे व सभी ने आपस में एक दूसरे को अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाऐं दी।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *