सेना नायक रामसुरेश यादव ने मुख्यालय बुला किया सम्मानित
सैकड़ो जवानों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में दिया गया प्रशस्ति पत्र
आगरा 08 अप्रैल ।
दीवानी परिसर में बुजुर्ग वादकारी को हार्टअटैक आने पर सीपीआर दे उनकी जान बचाने वाले एसएसएफ के जवान राहुल सारस्वत को मुख्यालय आमंत्रित कर सैकड़ो जवानों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सेनानायक (कमांडेंट एसएसएफ) राम सुरेश यादव ने कॉप ऑफ द मन्थ से सम्मानित किया।
मामले के अनुसार बुजुर्ग वादकारी अपने मुकदमे की पैरवी करने दीवानी परिसर आये थे।तभी अचानक सीने में तेज दर्द से छटपटा पसीने से लथपथ हो जमीन पर गिर गये।
तभी दीवानी परिसर की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान राहुल सारस्वत की नजर बुजुर्ग की हालत पर पड़ने पर उन्होने तुरंत बुजुर्ग को अधिवक्ता के तख्त पर लिटा सीपीआर दे। उनकी टूटती सांसों को पुनः गति प्रदान कर उनकीं जान बचाई ।उन्होने बुजुर्ग को दवा दिला एंबुलेंस बुला अस्पताल भिजवाया था।बुजुर्ग वादकारी ने एसएसएफ जवान राहुल सारस्वत को जान बचने पर आशीर्वाद दिया था।
Also Read – अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश सत्र न्यायालय ने किया निरस्त

उक्त मामले में सेनानायक (कमांडेंट एसएसएफ) राम सुरेश यादव ने एस एसएफ जवान राहुल सारस्वत को मुख्यालय आमंत्रित कर सैकड़ो जवानों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कॉप ऑफ मन्थ से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेनानायक ने राहुल सारस्वत के सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर जवानों को उनसे सीख लेने की सलाह दी।
सेनानायक नें कहा कि प्रभु की कृपा से शासन ने हमें नौकरी दी है।यह मात्र स्वयं एवं परिवार के भरण पोषzण का ही माध्यम नहीँ है, अपितु जनता की सुरक्षा के साथ साथ सेवा का भी माध्यम है।
ऐसे सकारात्मक कार्य नौकरी में उन्नति एवं समाज में मान सम्मान दिलाने में सहायक सिद्ध होते है। इस दौरान डिप्टी सेनानायक जितेंद्र कुमार, सहायक सेना नायक हरी राम यादव, आगरा दीवानी सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार, मेट्रो सुरक्षा प्रभारी सुशांत गौर एवं सैकड़ो जवान उपस्थित थे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







