आगरा:
आगरा के जूता व्यवसायी मनोज सरीन ने राजकोट की एक फर्म मैसर्स यूनिक एंटरप्राइजेज के दो पार्टनरों पर चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी पार्टनरों को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
मामला तब शुरू हुआ जब मैसर्स एवरी शूज के प्रोपराइटर मनोज सरीन ने अपनी फर्म से खरीदे गए जूतों का बकाया भुगतान न मिलने पर मुकदमा दायर किया।
Also Read – साक्ष्य के अभाव में फतेहपुरसीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल सहित 12 आरोपी बरी

उन्होंने आरोप लगाया कि मैसर्स यूनिक एंटरप्राइजेज पर उनके ₹7,63,983/- बकाया थे।
लंबे समय तक तकादा करने के बाद, 14 नवंबर 2024 को फर्म ने ₹50,000/- का एक चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया।
वादी के वकील अनिल अग्रवाल के तर्कों को सुनने के बाद, अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए आरोपियों को तलब किया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026








1 thought on “₹50,000/- का चेक बाउंस होने पर जूता व्यवसायी अदालत में तलब”