आगरा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आगामी 14 मार्च 2026 को जनपद में विशाल ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने और वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) माननीय विनीता सिंह-I ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का भी होगा आयोजन:
बैठक में जानकारी दी गई कि 14 मार्च की मुख्य लोक अदालत से पूर्व 11, 12 और 13 मार्च को ‘विशेष लोक अदालत’ का आयोजन किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर जारी हैं।
इन विभागों के साथ हुई समन्वय बैठक:
सचिव माननीय विनीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, ट्रैफिक विभाग के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र के बड़े नाम शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से:
* केनरा बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ऋषिकेश बैनर्जी।

* PNB, आर्यावर्त बैंक समेत अन्य बैंकों के प्रबंधक।
* टॉरेंट पावर लिमिटेड और विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों को सख्त निर्देश:
बैठक के दौरान सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनता और पक्षकारों को अधिकतम राहत प्रदान की जाए।
विशेष रूप से पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत और विशेष लोक अदालत के लिए जारी किए गए नोटिसों की तामीला (सर्विस) समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग समाधान पा सकें।
आमजन से अपील:
सचिव ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित वादों (जैसे बिजली, पानी, बैंक लोन, वैवाहिक विवाद आदि) के त्वरित और निशुल्क निस्तारण के लिए इस लोक अदालत का लाभ उठाएं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज:विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया संप्रेक्षण गृह और शिशु गृह का निरीक्षण - March 10, 2026
- आगरा में चल रहे राणा सांगा विवाद में सांसद रामजीलाल सुमन और अखिलेश यादव से जुड़े मामले में बहस पूरी, 25 मार्च को आएगा फैसला - March 10, 2026
- मारपीट और चोट पहुँचाने के मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत मंजूर - March 10, 2026








1 thought on “14 मार्च को आगरा में सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सचिव ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक”