आगरा/नई दिल्ली 22 अगस्त
प्रयागराज और आंध्रा प्रदेश उच्च न्यायालय में कई अतिरिक्त जजों को स्थायी बनाया गया है। केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है । अधिसूचना के मुताबिक प्रयागराज उच्च न्यायालय के नौ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी कर दिया गया है। इस नियुक्ति से न्यायालय के भीतर सभी के पद स्थायी हो गए हैं।
केंद्र द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रयागराज उच्च न्यायालय के नौ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी कर दिया गया है।कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति और भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद इलाहाबाद और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक, इस नियुक्ति से न्यायालय के भीतर सभी के पद स्थायी हो गए हैं।
प्रयागराज उच्च न्यायालय में 9 न्यायाधीशों को किया गया स्थायी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी, मनीष कुमार निगम, अनीश कुमार
गुप्ता, नंद प्रभा शुक्ला, क्षितिज शैलेंद्र, विनोद दिवाकर, प्रशांत कुमार, मंजीव शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल सहित कुल नौ न्यायाधीशों को प्रयागराज हाई कोर्ट में स्थायी कर दिया गया है। ये सभी अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
वहीं, न्यायमूर्ति वेंकट ज्योतिर्मय प्रताप को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि न्यायमूर्ति वेणुथुरमल्ली गोपाल कृष्ण राव को भी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति वेणुथुरमल्ली आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे।
- आगरा में आयोजित प्रथम ज्यूडिशियल एम्प्लॉयज़ टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को - April 20, 2025
- बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में नाबालिग छात्रा को पुलिस को पेश करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खौफ से थाने में हाजिर हुई छात्रा - April 20, 2025
- चैक डिसऑनर आरोपी को 6 माह कैद और 8 लाख,96 हजार 800 रुपये के अर्थ दंड की सज़ा - April 20, 2025