आगरा/प्रयागराज:
कन्नौज के सदर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
हाईकोर्ट ने उनके और उनके भाई वीरपाल सिंह उर्फ नीलू यादव की गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
Also Read – आगरा के एक सिविल विवाद में आपराधिक कार्यवाही पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस मदन पाल सिंह की खंडपीठ ने दोनों भाइयों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
नवाब सिंह और वीरपाल ने उनके खिलाफ कन्नौज कोतवाली में 13 जुलाई, 2025 को दर्ज गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी।
दर्ज हुई एफआईआर में नवाब सिंह यादव को गैंग लीडर बताया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 8 सितंबर को होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
Latest posts by मनीष वर्मा (see all)
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026
- 11885 बोतल कोडीन कफ सीरप की तस्करी के आरोपियों को राहत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत - February 4, 2026








1 thought on “कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत”