शिकायत पर संज्ञान लें एडीएम प्रशासन ने अधीनस्थों को जारी किए निर्देश
ठोस पैरवी के अभाव में हो जाते है शासन के विरुद्ध प्रतिकूल आदेश
आगरा 25 अक्टूबर ।
आगरा के जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी आगरा को शिकायत की है कि शासकीय मुकदमों में ठोस पैरवी नहीं की जा रही है ।
जानकारी के अनुसार जनपद न्यायालय की विभिन्न अदालतों में बड़ी संख्या में सरकारी विभागों से सम्बंधित मुकदमें लंबित हैं।
Also Read – आगरा की उपभोक्ता अदालत प्रथम ने नीबा बूपा हेल्थ इंश्योरेंश कंपनी को दिया पॉलसी पुनर्जीवित करने का आदेश

नियम है कि जिस किसी विभाग से सम्बंधित मुकदमा अदालत में लंबित हैं उस विभाग का कर्मी, राजस्व विभाग के मुकदमें में सम्बंधित लेखपाल आदि शासन की तरफ से मुकदमें की पुरजोर पैरवी कर लिखित कथन,आख्या आदि अदालत में समय से प्रेषित करेंगे ताकि शासन के विरुद्ध अदालत कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं कर सके।
Also Read – युवती के अपहरण, दुराचार मामले में चार आरोपी बरी
परन्तु हालत बिल्कुल उलट होने पर जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने तहसील सदर, खेरागढ़, एत्मादपुर के गांव नेनाना जाट, मुरकिया, अयेला, मुड़ी जहांगीर आदि से सम्बंधित मुकदमो मे सरकार की तरफ से उचित पैरवी नहीँ होने, समय से लिखित कथन प्रस्तुत नहीं होने, के बाबत डीएम को अवगत कराने पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने तहसील सदर, खेरागढ़ एवं एत्मादपुर के उप जिलाधिकारियों को शासकीय मुकदमों में ठोस पैरवी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







