आगरा।
जनपद आगरा के न्यायालयों में रामनवमी के अवकाश की तिथि में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।
जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब न्यायालयों में 26 मार्च (गुरुवार) के स्थान पर 27 मार्च (शुक्रवार) को रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
प्रमुख बिंदु:
* अवकाश की नई तिथि: 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)।
* कार्य दिवस: 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को सभी न्यायालय और कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
* आदेश का आधार: यह निर्णय माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा प्राप्त पत्र संख्या 3663/Admin.(E-I) Section/XC-4/2026 के आलोक में लिया गया है।
Also Read – दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

सभी संबंधितों को दी गई सूचना:
जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिया है कि इस परिवर्तन के बारे में सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ता संघों और संबंधित पक्षों को सूचित किया जाए।
आदेश की प्रति प्रशासनिक अनुभाग और केंद्रीय नजारत के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के भी आदेश दिए गए है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin








1 thought on “रामनवमी के अवकाश में बदलाव, अब 26 के बजाय 27 मार्च को बंद रहेंगे आगरा के न्यायालय”