जनपद न्यायालय आगरा में प्रथम बार हो रहा है टी-20 टूर्नामेंट
आगरा 05 अप्रैल ।
आगरा का प्रथम ज्यूडिशियल एम्प्लॉयज टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन छह अप्रैल 2025 से होगा।
आगरा जिला अदालत के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस तरह का आयोजन जनपद न्यायालय आगरा में प्रथम बार हो रहा है। सभी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। टूर्नामेंट कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र सिकरवार ने बताया कि सभी मैच रेलवे ग्राउंड आगरा कैंट पर होंगे।
Also Read – 5 लाख का चैक डिसऑनर आरोपी ज्वैलर्स अदालत में तलब
पहला मैच छह अप्रैल को ज्यूडिशियल वारियर्स येलो का ज्यूडिशियल वारियर्स रेड से होगा। वहीं दूसरे मैच में 12 अप्रैल को ज्यूडिशियल वारियर्स रेड, ज्यूडिशियल वारियर्स ग्रीन से भिड़ेगें। 14 अप्रैल को होने वाले मैच में ज्यूडिशियल वारियर्स येलो, ज्यूडिशियल वारियर्स रेड से मुकाबला करेंगे।
20 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच सुबह 7.30 से शुरु होंगे। नरेंद्र यादव व सचिन भारद्वाज येलो टीम,धीरेंद्र सिंह व गोपाल जी ग्रीन टीम तथा विनीत कुमार व शुभम चौधरी रेड टीम की कप्तानी संभालेंगे। 20 अप्रैल को फाइनल मैच में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- किरावली में ‘प्री मेगा शिविर’ का आयोजन: योजनाओं की मिली जानकारी, पुष्टाहार का हुआ वितरण - February 4, 2026
- किराये के विवाद में पथराव और मारपीट के आरोपी 30 साल बाद बरी - February 4, 2026
- मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी: चेक बाउंस होने पर आरोपी कोर्ट में तल - February 4, 2026








1 thought on “आगरा का प्रथम ज्यूडिशियल एम्प्लॉयज टी -20 टूर्नामेंट 6 अप्रैल से”