आगरा के अधिवक्तागण काला दिवस मनाते हुए रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत
26 सितम्बर 2001 को अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों पर हुऐ लाठी चार्ज करने के तत्कालीन जिला प्रशासन के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की करेंगे माँग
उच्च न्यायालय की खण्डपीठ आगरा में स्थापित किये जाने के लिए केन्द्र सरकार से करेगें पुरजोर अपील
आगरा 24 सितंबर।
उच्च न्यायालय खण्डपीठ स्थापना संघर्ष समिति आगरा के द्वारा जनपद की समस्त बार एसोसिऐशनों के समस्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आगरा बार एसोसिऐशन आगरा के सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता श्री अरुण कुमार सॉलकी ने की। अध्यक्ष मण्डल में शामिल वरिष्ठ अधिवक्ता सी.एस. अरोरा, सुरेन्द्र सिंह लाखन, दुर्ग विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, एम. के. गोयल, महताब सिंह, देवेन्द्र सिंह धाकरें अधिवक्तागण ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
Also Read – आगरा न्यायालय ने दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दिया आजीवन कारावास
बैठक का संचालन सघर्ष समिति के महासचिव अनिल कुमार तिवारी एडवोकेट ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 26.09.2024 को “काला दिवस” मनाया जायेगा और समस्त जनपद की तहसील, कलक्ट्रेट एवं कमिश्नरी बार एसोसिऐशन के समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेगें और काला दिवस मनाते हुऐ 26 सितम्बर 2001 को अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों पर हुऐ लाठी चार्ज करने के तत्कालीन जिला प्रशासन के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की माँग करेंगे और उच्च न्यायालय की खण्डपीठ आगरा में स्थापित किये जाने के लिए केन्द्र सरकार से माँग करेगें।

इससे पूर्व दिनांक 25 सितम्बर 2024 को समय अपरान्ह 1.30 बजे सभी बार एसोसिऐशन के पदाधिकारी आगरा बार एसोसिऐशन के सभागार में एकत्रित होकर न्यायालय परिसर में 26 सितम्बर को आयोजित काला दिवस को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओ से सम्पर्क करेगें।
सभी बार एसोसिऐशनो का संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल माननीय जनपद न्यायाधीश से काला दिवस मनाये जाने हेतु सम्पर्क करेगा। बैठक में अमिताभ शर्मा, के. सी. शर्मा, राम द्रवेश यादव, विजय पाल सिंह चौहान, अर्जुन देव, आर. के. नीलम, वीरेन्द्र फौजदार, शिशुपाल सिंह कंसाना, मुकेश निम, भारत सिंह, विक्रान्त गुप्ता, पूरन सिंह राजपूत, हरजीत अरोरा, यतेन्द्र गौतम, सुभाष वर्मा आदि उपस्थित रहें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी पंजाब निवासी जगतार को मिली जमानत, कोर्ट ने सुनाया फैसला - March 27, 2026
- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026







