खेरागढ़ में मेगा विधिक शिविर की पूर्व तैयारियों का आगाज़: आगरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दी योजनाओं की जानकारी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा (खेरागढ़)।

राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर)’ की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को खेरागढ़ तहसील सभागार में एक ‘प्री-मेगा शिविर’ का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि और अध्यक्षता:

शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव माननीय विनीता सिंह-I ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय अचल प्रताप सिंह रहे, जबकि ग्राम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अभय राजवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Also Read – आगरा की अदालत में चल रहे कंगना रनौत प्रकरण में पुलिस आख्या पर हुई तीखी बहस, कोर्ट ने वादी पक्ष से माँगी विधिक ‘रूलिंग’

विभिन्न विभागों ने दी जनकल्याणकारी जानकारी

शिविर में शासन के विभिन्न विभागों ने अपनी स्टाल लगाकर आमजन को लाभान्वित किया:

* प्रोबेशन विभाग: जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया।

* स्वास्थ्य विभाग: टेली-मेडिकल, आयुष्मान कार्ड और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य व दंत परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां बांटी गईं।

* विद्युत व श्रम विभाग: विद्युत चोरी मामलों में छूट, ‘एकमुश्त समाधान योजना’ और श्रमिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक:

न्यायिक अधिकारियों ने आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया:

* माननीय अचल प्रताप सिंह (SPL CJM): उन्होंने गिरफ्तारी से पूर्व अपराध की जानकारी लेने, वकील करने का अधिकार और गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने जैसे मौलिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

* माननीय विनीता सिंह-I (सचिव): उन्होंने ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0’ और आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को समझाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनसेवा केंद्रों पर पंजीकरण अवश्य कराएं।

Also Read – शोक समाचार: बार काउंसिल यूपी के पूर्व चेयरमैन दिवंगत जे.के. पाठक के निधन पर खेरागढ़ बार में हुई शोक सभा आयोजित

पेरा विधिक स्वयंसेवकों (PLV) को निर्देश:

सचिव माननीय विनीता सिंह ने समस्त पराविधिक स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया कि 22 फरवरी को होने वाले मुख्य मेगा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

उपस्थिति:

शिविर में तहसील बार के अध्यक्ष, महामंत्री, तहसीलदार खेरागढ़, लिपिक ललित द्विवेदी, पीएलवी मोहम्मद साजिद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *