आगरा/प्रयागराज: ७ जुलाई ।
माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।
जैनब फातिमा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई और गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू ) को चुनौती दी है।
Also Read – उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
जैनब फातिमा उमेश पाल हत्याकांड में एक फरार आरोपी है। यह हत्याकांड 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय इलाके में हुआ था।
हत्याकांड के बाद से जैनब फातिमा फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस प्रशांत कुमार की एकल पीठ में होगी। इस याचिका पर आज होने वाली सुनवाई को लेकर भी सबकी निगाहें बनी हुई हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा “न्याय में देरी, न्याय से इंकार “,100 वर्षीय वृद्ध की उम्रकैद 42 साल बाद रद्द - February 5, 2026
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026








1 thought on “इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर सुनवाई”