आगरा 3 जुलाई, 2025।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा दायर श्रीकृष्ण विग्रह केस (संख्या-659/2023, श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि) की सुनवाई लघुवाद न्यायालय आगरा में हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।
Also Read – 25 साल बाद अपहरण और हत्या के आरोपी बरी: पुलिस की लापरवाही बनी वजह
आज की सुनवाई के दौरान, वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने न्यायालय को सूचित किया कि पत्रावली में वादी संख्या 1 श्रीभगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान के ‘निकट मित्र’ को हटाने का एक प्रार्थना पत्र विचाराधीन है, जिस पर विपक्षीगणों की आपत्ति अभी तक नहीं आई है।
वहीं, विपक्षीगणों ने माननीय न्यायालय से आग्रह किया कि पूजा स्थल अधिनियम में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए इस मामले में अभी सुनवाई नहीं हो सकती।न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, सुनवाई की अगली तिथि 5 अगस्त निर्धारित की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







