आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज:विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया संप्रेक्षण गृह और शिशु गृह का निरीक्षण

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में माननीय विनीता सिंह-I (सचिव पूर्णकालिक) द्वारा महत्वपूर्ण निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

इस दौरान उन्होंने राजकीय संस्थानों की व्यवस्थाओं को परखने के साथ-साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मीडिया से सहयोग की अपील की।

सचिव माननीय विनीता सिंह-I ने सबसे पहले सिरौली मलपुरा स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी और प्रभारी अधीक्षक रामसूरत उपस्थित रहे।

Also Read – आगरा में चल रहे राणा सांगा विवाद में सांसद रामजीलाल सुमन और अखिलेश यादव से जुड़े मामले में बहस पूरी, 25 मार्च को आएगा फैसला

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशोरों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद और नृत्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किशोरों को समझाया कि सुधारात्मक परिवर्तन ही उनके सर्वांगीण विकास का आधार है।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने किशोरों के विधिक अधिकारों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी किशोर के पास मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है या वह आर्थिक रूप से असमर्थ है, तो वह प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने संस्थान परिसर में स्वच्छता के कड़े प्रबंध करने के निर्देश भी जारी किए।

इसके पश्चात, सचिव द्वारा राजकीय बाल गृह (शिशु), आगरा का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने प्रभारी अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए कि संस्थान के सभी पात्र बच्चों का विद्यालयों में दाखिला सुनिश्चित कराया जाए।

Also Read – मारपीट और चोट पहुँचाने के मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत मंजूर

उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा ताकि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आए।

अंत में माननीय विनीता सिंह-I ने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से विशेष आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम जनमानस को इस अवसर का लाभ मिल सके और वे अपने लंबित वादों का त्वरित एवं सुलभ निस्तारण करा सकें।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *