Featured Video Play Icon

आगरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कैमरे की नज़र से

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा १४ मार्च ।

न्याय की सुलभता और विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज आगरा के दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय संजय कुमार मलिक के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ।

न्याय की नई पहल: दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ

कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक द्वारा रिबन काटकर और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी माननीय अमरजीत जी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माननीय विनीता सिंह सहित जनपद के अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 


Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “आगरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कैमरे की नज़र से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *