आगरा।
ताजनगरी के खेल प्रेमियों और विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रविवार का दिन रोमांचक होने वाला है।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित अण्टा घर खेल मैदान पर रविवार 8 फरवरी 2026 को एक विशेष 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है।
यह मुकाबला बार (ब्लू) बनाम बेन्च (येलो) के बीच खेला जाएगा।
मुख्य आकर्षण और अतिथि
इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले का शुभारंभ माननीय संजय कुमार मलिक (जिला जज, जनपद आगरा) द्वारा किया जाएगा।
मैच की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण समारोह में भी जिला जज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
Also Read – आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह बने ‘कानून राजतक’ के प्रबंध संपादक

मैच का विवरण
* समय: प्रातः 8:00 बजे से।
* स्थान: अण्टा घर खेल मैदान, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन।
* प्रतिभागी: सिविल कोर्ट आगरा के सम्मानित अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारीगण।
आयोजक मंडल:
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सिविल कोर्ट आगरा के अधिवक्ता मुकेश शर्मा, सौरभ गौतम, हेमेन्द्र चाहर, मनीष जैन, रिषभ गुप्ता, विनय प्रजापति, विनय कुमार मौर्य और कुमार गुरु कपूर आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से इस आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा की स्पेशल अदालत ने चेक बाउंस के मामले में दी महिला को 6 माह की जेल और किया 6.25 लाख रुपये का जुर्माना - February 9, 2026
- आगरा की पॉक्सो अदालत ने सख़्त कदम उठाते हुए गवाही के लिए पेश न होने पर दरोगा का वेतन रोकने का दिया आदेश - February 9, 2026
- आगरा में चल रहे कामाख्या माता मंदिर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के स्टे के चलते सुनवाई टली, 18 मार्च को होगी अगली कार्यवाही - February 9, 2026







