आगरा के जिला न्यायाधीश के निर्देश पर राजकीय संप्रेक्षण गृह और शिशु गृह का किया गया औचक निरीक्षण

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में आज राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) माननीय विनीता सिंह-1 ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) और राजकीय बाल गृह (शिशु) का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संप्रेक्षण गृह में किशोरों के सुधार पर जोर:

निरीक्षण के दौरान सचिव ने किशोरों के कक्ष, लाइब्रेरी, चिकित्सा कक्ष और साफ-सफाई की स्थिति देखी।

प्रभारी अधीक्षक राम सूरत को निर्देशित किया गया कि किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और योग (मेडिटेशन) जैसी सुधारात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

नि:शुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश:

सचिव माननीय विनीता सिंह-1 ने सख्त निर्देश दिए कि संस्थान में कोई भी ऐसा किशोर न हो, जिसके पास मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध न हो।

उन्होंने कहा:

“ऐसे किशोरों को तत्काल चिन्हित करें जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है और उनके प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजें ताकि उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके।”

शिशु गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा:

इसके पश्चात, सचिव ने राजकीय बाल गृह (शिशु) का निरीक्षण किया, जहाँ प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा और विशेष कक्षाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए दैनिक गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *