केस में पोषणीयता पर आदेश टला, वादीगण ने कहा अब वह जाएंगे हाईकोर्ट
आगरा / जौनपुर 05 अक्टूबर ।
जौनपुर में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के केस श्री भगवान श्री अटाला माता @ अटाला देवी आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि के केस संख्या-72/2024 में पोषणीयता पर आदेश एक बार फिर टल गया।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने व उनकी अधिवक्ता टीम एडवोकेट अनिल कुमार सिंह, विनीत त्रिपाठी, सूर्या परमार व वरिष्ठ अधिवक्ता बी.डी. मिश्रा ने 22 मई को क्षेत्राधिकार व पोषणीयता पर बहस पूरी कर दी थी व पत्रावली में लिखित बहस दाखिल कर दी थी थी।
Also Read – सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सरकार की आलोचना के लिए किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए
जिस पर पोषणीयता पर आदेश लगातार लंबित चल रहा है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोषणीयता पर आदेश 28 मई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 20 अगस्त, 2 सितम्बर, 27 सितम्बर व 5 अक्टूबर से लगातार लंबित है।
वादी पक्ष ने 4 सितंबर को विशेष प्रार्थना पत्र देकर माननीय न्यायालय ले प्रार्थना की थी उनकी बहस पूरी हो चुकी है व उन्हें अब किसी भी प्रकार कोई बहस नहीं करनी है।
कृपया आदेश देने की कृपा करें, लेकिन न्यायालय न तो केस को एडमिट कर रहा है न ही खारिज कर रहा है और न ही विपक्षीगण को नोटिस जारी कर रहा है।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय का यह रवैया नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है और वादीपक्ष को हताश करने वाला है।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह अब न्याय के लिए माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
अटाला माता मंदिर केस सिविल जज (सी०डि०) माननीय अनुज जौहर के न्यायालय में विचाराधीन है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अस्पष्ट आरोपों के आधार पर किसी की स्वतंत्रता नहीं छीन सकते

न्यायालय ने आदेश की अगली तिथि 10 अक्टूबर नियत की है।
आज शनिवार की सुनवाई में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के प्रदेश सचिव अनिमेष सिंह, अमर प्रताप गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता बी डी मिश्र, अधिवक्ता विनीत त्रिपाठी, अधिवक्ता सूर्या परमार उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







