आगरा।
आगरा बार एसोसिएशन, आगरा के तत्वावधान में आज दिनांक 09/03/2026, दिन सोमवार को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया।
दीवानी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को बेहद गरिमामयी ढंग से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर न्याय के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहते हुए करीब 150 महिला अधिवक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान संस्था की संयुक्त सचिव (साहित्य एवं क्रीड़ा) कु. अज़रा राईन, संस्था अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद कुमार शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष व स्पॉन्सर लोधी रमाशंकर सिंह राजपूत द्वारा प्रदान किया गया।
Also read – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विधिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

समारोह में अधिवक्ता समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से सर्वश्री महेन्द्र कुमार गोयल, डॉ. अजीत कुमार सिंह, आनन्द शर्मा, जयवीर सिंह मानिक चन्दा, सुभाष चन्द्र वर्मा, इस्लाम उद्दीन आगाई, भगवत सिंह और विक्रान्त गुप्ता शामिल थे।
साथ ही महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती अनीता सिंह राजपूत, श्रीमती आभारानी अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती बबिता शर्मा, श्रीमती नम्रता मिश्रा और श्रीमती सुमन लता सक्सेना आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के संयुक्त सचिव (सामान्य) देवेन्द्र सिंह धाकरें द्वारा किया गया।
आयोजन के अंत में संस्था के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार ने सभी आगंतुकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin







